VIDYARAMBH (विद्यारंभ) – 2026
Tribute given by today’s Chief Guest

सेंट मेरी स्कूल, जमानियां (कस्बा) गाज़ीपुर के नवप्रवेशी बच्चों के बीच विद्यारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संस्था की प्रधानाचार्या सिस्टर मिनि फिलिप के आमंत्रण पर उपस्थित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। यह विद्यालय अनुशासन और पढ़ाई के लिए अग्रगण्य संस्था के रूप में लोकमन में प्रतिष्ठित है। नव प्रवेशी बच्चों के मन में उत्साह, डर, झिझक, अंतर्मुखी बच्चों के चेहरे पर हवाइयां, बहिर्मुखी शिक्षार्थियों की चुहल व उनकी अतरंगी भाव भंगिमाएं आकर्षित करने वाली थीं। कोई अतिशय प्रसन्न तो कोई एकदम मुंह लटकाए, किसी की आंख डबडबाई-सी तो कोई यहां-वहां ऐसे देख रहा था जैसे किसी पिंजरे में उसे फंसा दिया गया हो। भविष्य में यही छात्र छात्राएं जब विद्यालय में निरंतर आते जाते, गुरुओं के सफल मार्गदर्शन में संस्कारित होंगे तो भविष्य में यही कुशल नागरिक बनेंगे और विभिन्न विभागों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कोई आइएएस तो आइपीएस कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर कोई शिक्षक तो नेता बनकर अपने सपने पूरा करते हुए देश की सेवा करेंगे।
मेरी अपील नवप्रवेशी बच्चों के माता पिता से विशेष थी कि आपका बच्चा अठारह घंटे आपके साथ और छ: घंटे स्कूल में शिक्षकों के साथ रहेगा ऐसे में समय के अनुसार अपने बच्चों को सही मुकाम तक पहुंचाने में आप सबकी तिगुनी जिम्मेदारी है। मोबाइल से दूर रखकर मनोयोग से बच्चे के व्यक्तित्व विकास की दिशा में प्रयत्नरत रहकर इन्हें इनके सपनों में खो जाने को प्रेरित कर लक्ष्य को पाया जा सकता है। क्योंकि…
मंजिल उन्हीं को मिलती है,
जिनके सपनों में जान होती है।
पंखों से कुछ नहीं होता,
हौसलों से उड़ान होती है।।
बड़ी ही विनम्र और व्यवहार कुशल प्रधानाचार्या सिस्टर मिनि फिलिप और आज के कार्यक्रम में अपनी रुचि और विहित कृत्य के अनुरूप विद्यालय में अपनी सेवाएं देने वाली शिक्षिकाओं सुश्री नीतू शर्मा, सुश्री सोनम श्रीवास्तव सहित कुशल संचालिका श्रीमती रागिनी सिंह व उन सभी का जिनका मैं नाम नहीं लिख पा रहा हूं सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवप्रवेशी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
Prof. Akhilesh Kumar Sharma Shastri
Acharya , Head of the Hindi Department
Hindu Postgraduate College, Zamania, Ghazipur
REPUBLIC DAY CELEBRATION–15th August 2025
KIDS FEST–




MEDICAL CAMP

CAMPUS PICNIC



BADMINTON


REPUBLIC DAY CELEBRATION




HOME EXAMINATION: 2024-25
